Manglik Dosha Calculator

जय श्री राम मित्रों ! शादी 99 के वैवाहिक पोर्टल में आपका स्वागत है | शादी 99 हमेशा आपके लिए विवाह से सम्बंधित उपयोगी जानकारी लेकर आता है | क्योंकि हमारे देश में विवाह से पहले बहुत सारी चीजें देखीं जाती हैं जिससे वर – वधु का वैवाहिक जीवन सुखमय हो | इसमें से कुंडली मिलान , मांगलिक दोष चेक करना आदि सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है | अगर आप भी किसी लड़के या लड़की की कुंडली में मांगलिक दोष चेक करना चाहते हैं तो हम आपके लिए यहाँ इसकी सुविधा उपलब्ध करवा रहे हैं | यहाँ आप आसानी आपनी कुंडली का मांगलिक दोष चेक कर सकते हैं |

मांगलिक दोष कैसे चेक करें | Manglik Check Online

अगर आप किसी भी कुंडली का मांगलिक दोष चेक करना चाहते हैं तो आपके पास यह तीन जानकारियां होनी बहुत जरुरी है |

  • जन्म की तारिख
  • जन्म का सही समय
  • जन्म का स्थान (गाँव या शहर का नाम)

हमारे पोर्टल पर मांगलिक दोष चेक करने के लिए यह स्टेप अपनाएँ :

  1. सबसे पहले आपको नीचे दिए विकल्प में Date वाला विकल्प भरना है | जहाँ आपको लड़के या लड़की की जन्म की तारीख लिखनी है या साइड में बने बॉक्स पर क्लिक करके तारीख को सलेक्ट करना है |
  2. उसके बाद निचे वाले विकल्प Place of Birth में आपका जन्म का स्थान लिखना है | जैसे ही आप यहाँ अपने शहर का नाम लिखेंगे तो आपको यह अपने आप ही बहुत सारे नाम दिखायगा | जिसमे से आपको अपने शहर और राज्य का सही नाम चुनना है |
  3. इसके बाद आपको Result Type वाले विकल्प में से Basic या Advance में से एक का चयन करना है | और फिर Get Result पर क्लिक करना है |
  4. अगर आप Basic वाला चयन करते है तो आपको केवल एक लाइन में यह दिखायगा कि आप मांगलिक हैं या नहीं |
  5. और अगर आप Advance वाला विकल्प चुनते हैं तो आपको यह तो बतायगा कि आप मांगलिक है या नहीं | साथ में पूरी जानकारी भी दिखायगा |

Powered by Prokerala.com

अगर आपको यहाँ मांगलिक दोष चेक करने में कोई समस्या आ रही है तो हमें जरुर लिखें |

शेयर करें