शादी का सामान लिस्ट इन हिंदी | Shadi Ka Saman ki List in Hindi Online

Shadi Ka Saman ki List in Hindi me

शादी 99 आपके लिए हमेशा शादी और उसकी रस्मों से सम्बंधित उपयोगी जानकारियां लेकर आता है | आज की पोस्ट “शादी का सामान लिस्ट इन हिंदी | शादी की रस्म लिस्ट” में भी हम आपको विवाह में निभाई जाने वाली रस्मों में कौन-कौन सी सामग्रियां उपयोग होती है उसकी जानकारियां देने जा रहे हैं | पिछले लेखों में हमने विवाह के विषय में विभिन्न जानकारियां साझा की शादी की तैयारियां कैसे करें, शादी के खर्चे कैसे कम किए जा सकते हैं। एवं अलग-अलग वर्णों के विवाह की रस्में रिवाजें भी जानीं। इसी सिलसिले में आज के लेख में हम जानेंगे कि चाहे लड़की की शादी के लिए सामान (Ladki Ki Shadi Ka Saman List) चाहिए या लड़के की शादी का सामान (Ladke ki shadi ka saman ki list) दोनों में शादी की रस्म लिस्ट, विवाह के हर छोटी-बड़ी रस्मों में उपयोग की जाने वाली सामग्रियों की लिस्ट क्या होती है । तो वर्ण चाहे कोई भी हो किंतु प्रत्येक हिंदू विवाह के रस्मों का प्रारंभ विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश की पूजा से होता है। आइए जानते हैं कि श्री गणेश की पूजा विधि में कौन-कौन सी सामग्री इस्तेमाल की जाती है।

शादी की रस्मों में उपयोग होने वाले सामनों की लिस्ट | शादी की रस्म लिस्ट | Shaadi Ka Saman List

1.गणेश स्थापना हेतु एक छोटी सी चौकी,

2.चौकी पर बिछाने हेतू लाल वस्त्र,

  1. जल का एक कलश, आम के पत्ते,
  2. चंदन, सिंदूर, रोली, अक्षत, गुलाल, यज्ञोपवीत,
  3. लाल पुष्प इसके अतिरिक्त सफेद व पीले पुष्प भी इस्तेमाल किए जा सकते हैं।
  4. गंगाजल, सुपारी,एवं पंचामृत जोकि पांच चीजों के मेल से बनता है दूध, दही, घी ,शक्कर एवं सहद से।
  5. प्रसाद में कुछ फल एवं पंचमेवा नैवेद्य के लिए लड्डू, मिठाई, खड़ा धनिया में से किसी का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा इलायची, लॉन्ग एवं नारियल।
  6. बेलपत्र, दुर्वा की घास ,दीपक, धूप , इत्र आदि।

पूजा में रखी जाने वाली कुछ सावधानियां |

आज के समय में पूजा में कुछ ऐसी सामग्रियों का इस्तेमाल करने का प्रचलन बढ़ रहा है। किंतु सनातन धर्म में उनका इस्तेमाल पूजा को निष्फल अथवा खंडित कर सकता है। अतः पूजा सामग्रियों की खरीदारी में इन बातों का ख्याल अवश्य रखें:-

  1. पूजा में चांदी के वर्क का उपयोग नहीं किया जाना चाहिए क्योंकि यह असात्विक होता है। इसे बनाने की विधि अपवित्र होती है। जोकि सनातनी संस्कृति की पूजा को खंडित तथा असफल कर सकता है।
  2. हिंदू धर्म की मान्यता के अनुसार बास को वंश का प्रतिक माना जाता है । अतः इसलिए हिन्दु विवाह के रीति-रिवाजों में बांस की पूजा की जाती है। इसे किसी भी प्रकार से हिंदू धर्म में जलाया जाना अशुभ एवं वंश की हानि का संकेत माना जाता है। इसलिए किसी भी पूजा अथवा शुभ कार्य में बांस की लकड़ी वाली धूपबत्ती का उपयोग करने से बचना चाहिए। वैज्ञानिक की शोध के अनुसार भी बांस का जलाया जाना अत्यंत हानिकारक एवं वायु प्रदूषण के जन्म का कारण होता है।ये प्राचीन मान्यताएं हैं जिससे हमने आपको अवगत कराया। किंतु आज के वर्तमान नवीन युग में इन बातों का पालन किया जाना कठिन हो सकता है। अतः यह अपनी स्वेच्छा पर निर्भर करता है।

रोके की रस्म में उपयोग किए जाने वाली सामग्रियां | विवाह सामग्री लिस्ट | शादी का पूरा सामान

  1. रोके की रस्म में फल एवं मिठाइयों की आवश्यकता पड़ती है।
  2. रोली दूर्वा की घास एवं अक्षत् की आवश्यकता पङती है।
  3. इसके अतिरिक्त एक लोटे अथवा कलश की आवश्यकता पड़ती है।
  4. रूई, धान एवं गंगाजल का भी उपयोग किया जाता है।

चुनरी चढ़ाई के रस्म एवं शगुन के रस्म में उपयोग की जाने वाली सामग्रियां | शादी के सामान की लिस्ट

1.फल, मिठाईयां,रोली,अक्षत् ,

  1. चुनरी ,आभूषण,
  2. एवं उपहार।

तिलक के रस्म में उपयोग की जाने वाली आवश्यक सामग्रियां | शादी का सामान की लिस्ट

तिलक के रस्म में लड़के एवं लड़की के परिवार वाले मिलते हैं। एक पूजा का आयोजन होता है। एवं उसके पश्चात लड़के के तिलक की रस्म निभाई जाती है। इस रस्म में उपयोग की जाने वाली सामग्रियों की लिस्ट निम्नलिखित है:-

  1. इस रस्म में तिलक की आवश्यकता पड़ती है।
  2. इसके अतिरिक्त शगुन के रूप में फलों की टोकरियां एवं वस्त्र आभूषण इत्यादि दिए जाते हैं।
  3. अपने सामर्थ्य के अनुसार बर्तन भेंट किए जाते हैं। जिसमें कम से कम 5 बर्तन होने अनिवार्य होते हैं।
  4. इसके अतिरिक्त नारियल अक्षत एवं मेवा की आवश्यकता पड़ती है।
  5. तिलक की रस्म के साथ ही कई स्थानों में सगाई की रस्म भी की जाती है इसके लिए अंगूठी की भी आवश्यकता होती है।

मेहंदी की रस्म में उपयोग की जाने वाली आवश्यक सामग्रियां | विवाह पूजन सामग्री लिस्ट

मेहंदी की रस्म में यदि किसी मेहंदी लगाने वाले को बुलाते हैं। तो उनके संख्या के अनुरूप उनके रहने एवं खाने की व्यवस्था की जिम्मेदारी आपकी होती है। इसके अतिरिक्त यदि मेहंदी की रस्म में नृत्य गान आदि का कार्यक्रम रखना चाहते हैं। तो अच्छे संगीत साधन व्यवस्था पहले से ही कर लेना उचित होता है। एवं मेहंदी की रस्म में किन सामग्रियों की आवश्यकता पड़ती है। वह निम्नलिखित है:-

1.मेहंदी एवं मेहंदी का तेल,

2.इसके अतिरिक्त इस रस्म में दिए जाने वाले नेंघ।

संगीत के रस्म में प्रयोग किए जाने वाली सामग्रियां:-

  1. संगीत के रस्म के लिए डीजे की आवश्यकता पङती है।
  2. जिन गानों का उपयोग आप संगीत में करना चाहते हैं उनकी लिस्ट।
  3. इसके अतिरिक्त डांस का अभ्यास एवं ढोलकी की व्यवस्था।

जागो के रस में प्रयोग होने वाली सामग्रियां :-

  1. एक सजी हुई मटकी एवं घंटियों से सजी हुई छड़ी।
  2. मोमबत्तियां एवं लाइटर।

गाणा बांधे जाने की रस्म में उपयोग किए जाने वाले सामान:-

  1. दूर्वा की घास ,फूल ,मौली इत्यादि पूजन सामग्री।
  2. एवं गाणे की आवश्यकता पड़ती है।

चूड़ा चढ़ाई का रस्म में उपयोग की जाने वाली आवश्यक सामग्रियां

चूड़ा चढ़ाई का रस्म यह रस्म सिक्खों के विवाह में निभाई जाती है। इस रस्म में वधु को उजले एवं लाल रंगों की चूड़ियां कच्ची लस्सी में धो कर विधिवत धारण करवाया जाता है। इस रस्म का सिख समुदाय में अपना ही एक महत्व है। एवं इस में उपयोग की जाने वाली सामग्रियों के लिस्ट निम्नलिखित हैं।

  1. इस रस्म में सबसे अनिवार्य वस्तु है चूड़ा अर्थात लाल एवं सफेद रंग की वह चूड़ियां।
  2. एवं कच्ची लस्सी की आवश्यकता पड़ती है।

हल्दी की रस्म में इन सामग्रियों की आवश्यकता पड़ती है | Shadi ka saman List Haldi Ki Rasam

  1. हल्दी, तेल,

2 चन्दन, गुलाब जल एवं दही ,

घड़े घड़ौलि की रस्म में मुख्य रूप से केवल एक घड़े घड़ौले की आवश्यकता पड़ती है।

सेहरा बंधी की रस्म एवं घोड़ी चढने की रस्म की आवश्यक वस्तुएं | शादी की सामग्री सेहरा बंधी की रस्म

1.सहरा बंधी के लिए गुलाबी चुन्नी एवं सेहरा की आवश्यकता होती है।

  1. इसके अतिरिक्त सुरमेदानी की आवश्यकता होती है।
  2. नारियल की खोपड़ी की आवश्यकता पड़ती है।

मिलनी की रस्म में उपयोग की जाने वाली आवश्यक सामग्रियां | Vivah ka Saman Milni Ki Rasm

मिलनी की रस्म में मुख्यतः उपहार इत्यादि की आवश्यकता होती है।

इसके अतिरिक्त वरमाला के रस्म में भी केवल वरमाला की ही आवश्यकता होती है।

कन्यादान की रस्म एवं सिंदूरदान की रस्म में उपयोग किए जाने वाले सामग्रियों की लिस्ट:-

1 कन्यादान की रस्म के लिए पूजा सामग्री जैसे हल्दी,

  1. धान, पुष्प,पान पत्ते, धान, अक्षत् एवं मिठाइयों की आवश्यकता पड़ती है।

सात फेरों की रस्म में उपयोग की जाने वाली आवश्यक सामग्रियां | फेरों का सामान लिस्ट

  1. फेरों की रस्म के लिए हवन कुंड एवं खिल की आवश्यकता पड़ती है,
  2. इसके अतिरिक्त आम के पत्ते एवं उसकी लकड़ियों की आवश्यकता पड़ती है,
  3. शुद्ध देशी घी , रोली, चंदन, कपूर, रूई अक्षत्, हल्दी, धान गंगाजल एवं रोली इत्यादि की आवश्यकता होती है।
  4. इसके अतिरिक्त नारियल, फल एवं मिठाइयों की भी आवश्यकता पड़ती है।
  5. एवं सिंदूरदान के लिए सिंदूर तथा चांदी के सिक्के अथवा अंगूठी आदि किसी वस्तु जिससे सिंदूर दान किया जा सके की आवश्यकता होती है।

विदाई की रस्म में इस्तेमाल की जाने वाली महत्वपूर्ण सामग्रियां। sadi ka saman vidai ke samay

  1. विदाई की रस्म में वधू की बहनों के लिए नेंघ चांदी की अंगूठी एवं उपहार।
  2. नवविवाहित जोड़ी के लिए शगुन,
  3. लावा लोकाई की रस्म के लिए धान, गेहूं अथवा ज्वार के दाने की आवश्यकता होती है।
  4. एवं एक छोटे बर्तन में तेल की आवश्यकता पड़ती है।

लड़के की शादी का सामान | दुल्हन की शादी का सामान | Ladki Ki Shadi Ka Saman Ki List

विवाह के समय में लड़का और लड़की दोनों के लिए बहुत सारे उपयोगी सामान लेने होते हैं | जैसे हर रस्म के लये अलग कपडें, जूते, मेकअप का सामान, कोट पेंट, शेरवानी, घडी, पगढ़ी, छोटी तलवार, परफ्यूम, रुमाल, आदि | ऐसी और भी चीजों की जरुरत होती है जो हमें कोई न कोई रिश्तेदार या पंडित जी बताते रहते है | अगर आप पहले ही सभी सामान की लिस्ट बना ले तो आपको शादी की रस्म वाले दिन कोई समस्या नहीं होगी |

लड़की की शादी (wedding accessories for bride) के लिए तो लड़के से भी ज्यादा सामानों की जरुरत होती है | जिनमें हर प्रकार के आभूषण, मेकअप का सामान, हर रस्म के लिए अलग अलग कपडे, आदि |

wedding props for bride

शादी की सामिग्री ऑनलाइन | Marriage Items Online

अगर आप शादी की सामिग्री ऑनलाइन (shadi ka saman online) खरीदना चाहते हैं तो आप आसानी से ऑनलाइन भी इसे खरीद सकते हैं | अमेज़न से ऑनलाइन शादी का सामान खरदीने के लिए यहाँ क्लिक करें |

निष्कर्ष

आज की पोस्ट “शादी का सामान लिस्ट इन हिंदी” में हमने आपको बताया की शादी की रस्में कौनसी होती है और उन रस्मों जैसे फेरे का सामान में क्या क्या सामान [शादी का सामान लिस्ट इन हिंदी] उपयोग किया जाता है | इसके साथ ही आपने जाना कि लड़के की शादी का सामान हो या लड़की की शादी का सामान सबकी जानकारी इस पोस्ट में दी गई है | अगर आपको हमारी पोस्ट पसंद आई होतो इसे अपने मित्रों के साथ जरुर शेयर करें | और अगर आपके मन में कोई सवाल हो तो हमें जरुर लिखें |

शेयर करें
Posted by: Shaadi99

14 Comments so far:

  1. […] शादी का सामान लिस्ट इन हिंदी […]

  2. […] शादी का सामान लिस्ट इन हिंदी | शादी की र… […]

Leave a Reply to शादी का बायोडाटा फॉर्मेट | Bio Data Format for Marriage – ऑनलाइन जॉब अलर्ट Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *